इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर: कपूर का इस्तेमाल अकसर पूजा के लिए किया जाता है, पर इस कपूर के कई औषधीय फायदे भी हैं। अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो कपूर तेल की मालिश आपको दर्द से राहत दिलाएगी, जो आपको अन्य मसाज तेल से नहीं मिल पाती। जिनको खांसी, नजला, जुकाम और गले में दर्द है, अगर वो अपनी स्टीम में हल्का सा कपूर का तेल डाल लें और उसकी भांप ले तो इससे उन्हें फायदा मिलेगा। कपूर का तेल एंटी फंगल और एंटी इंफेक्टिव है। पुराने जमाने में तो कपूर का तेल इस्तेमाल क्रीम के साथ एक एंटी फंगल एजेंट या एंटीसेप्टीक के तौर पर होता था। कपूर के तेल की कुछ बूंदे अगर आप अपने बालों के तेल में डालें तो सिर में होने वाली इंचिंग एक दम बंद हो जायेगी। कपूर एक नेचुरल एयर प्युरीफायर भी है।