इंडिया न्यूज सेंटर, चंडीगढ़: झींगा मछली के उच्च स्तर पर उत्पादन को उत्साहित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मलोट के समीप खोज व विकास केन्द्र स्थापित करने की सहमति दे दी है। आज सुबह अपने निवास स्थान पर विकासमयी मछली पालकों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नीली क्रंाति किसानों की तकदीर बदल सकती है। उन्होंने कहा कि श्री मुक्तसर साहिब व फाजिल्का जिलों में खारे पानी में झींगा मछली की किस्मों की अद्वितीय सफलता ने सिद्ध कर दिया है कि इन दोनों जिलों में झींगा के उत्पादन की बड़ी समर्था है। गठबंधन सरकार ने राज्य में मछली के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए सभी ठोस कोशिशें की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब, देश में हरित क्रांति में आगे रहा है और इस ने देश को अन्न सुरक्षा उपलब्ध करवाई है। पंरतु कृषि लागतों में वृद्धि होने से कृषि में लाभ कम हुआ है। जिस कारण यह अब लाभदायक व्यवसाय नहीं रहा। इसके परिणाम के रूप में राज्य का किसान आर्थिक संकट के कगार पर पहुंच गया है। बादल ने कहा कि झींगा मछली की पैदावार ही किसानों के लिए एक नई उम्मीद है जो उनकी आय में वृद्धि कर सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में झींगा मछली के उत्पादन को उत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा साजो सामान, फीड और पुंग पर 50 प्रतिशत सबसिडी दी जा रही है।