इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: टाटा ग्रुुप से साइरस मिस्त्री को हटाए जाने का कंपनी के मार्केट कैप पर बुरा असर पड़ा है। तीन दिन में कंपनी का मार्केट कैप 26 हजार करोड़ रुपए कम हो गया। अभी भी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा सकती है। इन्वेस्टर्ज भी टाटा ग्रुप को लगातार 3 दिनों से झटके पर झटका दे रहे हैं। टाटा की कंपनियों के शेयरों में गिरावट की शुरूआत सायरस मिस्त्री को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद ही हो गई। इस बीच दूसरी ओर दिल्ली हाईकोर्ट ने ताज मानसिंह होटल की ऑक्शन को हरी झंडी दे दी। इतना ही नहीं, एविएशन कंपनियों की यूनियन फैडरेशन ऑफ एयरलाइंस टाटा-एयर एशिया डील के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई। दिल्ली हाईकोर्ट ने ताज मानसिंह होटल की ऑक्शन के आदेश पर रोक लगाने की टाटा की अपील ठुकराते हुए नई दिल्ली म्युनिसिपल कमेटी को इसकी ऑक्शन की परमीशन दे दी। अब टाटा को होटल का लाइसेंस बरकरार रखने के लिए ऑक्शन में भाग लेना होगा।