इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर: जालंधर कैंट में टिकट कटने से गुस्साए जगबीर सिंह बराड़ ने शक्ति प्रदर्शन कर काग्रेंस को बड़ा झटका दिया है। उनके समर्थक सुक्खा फोलड़ीवाल और सन्नी बाजवा के नेतृत्व में हुए इस शक्ति प्रदर्शन में भारी भीड़ ने हिस्सा लिया जिसमें लोगों ने परगट सिंह के खिलाफ विरोध जताया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है परगट सिंह की टिकट होल्ड कर दी गई है।