इंडिया न्यूज सेंटर, न्यूयार्क: दुनिया की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स आजकल कवयित्री बनने की राह पर हैं। नारी शक्ति को दर्शाने वाली उन्होंने एक कविता लिखी है। इस कविता को सेरेना ने न्यूयार्क फैशन शो के दौरान पढ़ा। सेरेना ने ये कविता लाऊड स्पीकर पर पढ़ी। सेरेना विलियम्स सिग्नेचर स्टेटमेंट कलेक्शन के दौरान पढ़ी गई इस कविता में बताया गया कि कैसे कोई अपनी निराशा को जीत में बदलता है। खुद को खारिज किए जाने को स्वीकृति में। अगर कोई उस पर विश्वास नहीं करता तो कोई फर्क नहीं पड़ता। वह खुद पर विश्वास करती है। कोई उसे रोक नहीं सकता। कोई उसे हाथ नहीं लगा सकता। वह महिला है। सेरेना ने कहा कि मैं सिर्फ नारी को सशक्त करना चाहती थी