` डाक्टर विनीत शर्मा सर्वसम्मति से चुने गए केंद्रीय मंडल 5 के अध्यक्ष

डाक्टर विनीत शर्मा सर्वसम्मति से चुने गए केंद्रीय मंडल 5 के अध्यक्ष

Vineet Sharma is unanimously elected BJP Central Board President 5 share via Whatsapp

Vineet Sharma is unanimously elected bjp Central Board President 5

निखिल शर्मा,जालन्धर:
भारतीय जनता पार्टी जिला जालन्धर के अधीन आने वाले मंडल 5 के अध्यक्ष का चुनाव करवाया गया।चुनाव सर्वसम्मति से जिला जालन्धर  संगठन चुनाव अधिकारी सरदार दयाल सिंह सोढ़ी एवं एडवोकेट सुभाष सूद की देखरेख में हुआ है।इस दौरान  भजापा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्य्क्ष सनी शर्मा, जिला अध्य्क्ष रमन पब्बी, मुनीष विज विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर जानकारी देते हुए एडवोकेट सुभाष सूद  ने बताया कि  मंडल 5 में पड़ते बूथ के अध्यक्ष राजिंदर गोसाईं, अतुल मल्होत्रा, आशीष भंडारी, ब्रिज भूषण शर्मा, विमल कुमार, जतिन त्रिखा, हरप्रीत बेदी, पंकज कालिया, चन्दन भनोट, कार्तिक दुग्गल, सम्राट त्रिखा, अजय गुप्ता, आयुष यादव, शकील , बोबिन शर्मा,पवन कुमार, विभव गांधी,सोनू गोसाईं,अजय म्हे, वरुण दुभे, गुरदेव देबी, संजीव मनी, रजिंदर शर्मा, गुरदेव शेरा, मंजीत सिंह हनी, सुखविंदर सैनी, अमित शर्मा, प्रताप सिंह, पूरण चंद, राहुल, राजीव भारद्वाज, परमिंदर गोल्डी, अन्य सभी ने विनीत शर्मा के हक में सहमति जाहिर की । सभी की सहमति देखते हुए जिला चुनाव अधिकारी सुभाष सूद ने डॉ विनीत शर्मा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने कहा विनीत शर्मा पिछले कई वर्षों सेे ही पार्टी के ईमानदार, मेहनती एवं सशक्त कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में अपनी पहचान रखते हैं। इससे पहले वह  विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा ने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र ही भाजपा की ताकत है। बीजेपी में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी पार्टी के उच्च पदों पर पहुंचता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी उन्हे दी है वह उसे बखूबी निभाएगे।

डॉ विनीत शर्मा की कार्यशैली पर भरोसा : रमन पब्बी

इस मौके पर जिला अध्य्क्ष रमन पब्बी ने भी सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने व सर्वसम्मति से भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों के लिए सभी लोग इसी प्रकार मिल-जुल कर कार्य करें और भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाएं। रमन पब्बी ने  कहा कि कार्यकर्ता की  दिन रात मेहनत की वजह से चुनाव जीता जाता है। उन्होंने  कहा कि वह विनीत शर्मा की कार्यशैली पर भरोसा करते है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह संगठन को और भी सक्षम और सशक्त बनाएंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरमेश लाल शर्मा, संजीव शर्मा,अमित भटिया, नितिन बरोल, होशियारी लाल, बाबू अरोड़ा, राकेश कालिया, विश्व ग्रोवर, अन्य मौजूद रहे।

Vineet Sharma is unanimously elected BJP Central Board President 5

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post