इंडिया न्यूज सेंटर,नई दिल्लीः डोकलाम विवाद का हल ना केवल भारत की कूटनीतिक जीत है बल्कि भारत ने चीन के अलावा छोटे पड़ोसी देशों को भी कड़ा संदेश दे दिया है। दरअसल भारत जहांं एक तरफ लगातार विवादित क्षेत्र से सेना हटाने के बाद कूटनीतिक बातचीत के जरिए विवाद का हल निकालने पर जोर दे रहा था, तो वहीं चीन की ओर से भारत को लगातार युद्ध की धमकियां मिल रही थीं।
चीन के दबाव में नहीं आएगा भारत
आपको यहां बताना जरुरी है कि डोकलाम विवाद पर चीन भारत के आगे झुक गया है। और सीमा से अपनी सेना हटाने के लिए तैयार हो गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों देश डोकलाम बॉर्डर से सेना हटाने को तैयार हो गए हैं। चीन ने यह भी साफ नहीं किया है कि वह भविष्य में डोकलाम में सड़क बनाएगा या नहीं। लेकिन भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह चीन के दबाव में नहीं आएगा।
चीन के पड़ोसी देशों को भारत का कड़ा संदेश
चीन की धमकियों के खिलाफ डोकलाम में भारत की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि चीन के छोटे पड़ोसी देश इस तरह के विवादों को कूटनीतिक तरीके से हल सकते हैं। डोकलाम समाधान के जरिए भारत ने दूसरे देशों को यह कड़ा संदेश दिया कि सैन्य संकल्प के जरिए ऐसी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।
आगे पढ़ें