` डोकलाम विवाद- चीन युद्ध छेड़कर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है भारत से

डोकलाम विवाद- चीन युद्ध छेड़कर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है भारत से

Docmal controversy - China does not want to take any risk by waging war with India china will not take any risk to war with indin on doklam Doklam Dispute share via Whatsapp

डोकलाम विवाद-  चीन युद्ध छेड़कर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है भारत से


इंडिया न्यूज सेंटर,नई दिल्लीः डोकलाम विवाद  पर भारत-चीन की सेना एक दूसरे  पर हथियार ताने खड़े है। कोई भी सेना पीछे हटने का नाम नही ले रही है। भारत का अपना स्टेंड कायम है,क्योकि चीन की किसी भी दादगिरी के सामने भारत झुकने वाला नही है। चीन भारत पर दबाव बनाने में किसी प्रकार की कसर नही छोड़ रहा है। कभी वह अपनी सेना का बखान चीनी मीडियां द्वारा कर रहा है,लेकिन उसको यह मालूम नही है कि उसका सामना भारत से हुआ है। भारत का कहना है कि चीन युद्ध छेड़कर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है और न ही वो किसी छोटे सैन्य ऑपरेशन की तैयारी में है। भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों के मुताबिक, दोनों ही देश डोकलाम से प्रतिष्ठा बचाने के लिए अपनी-अपनी सेना हटा लें तो ही बेहतर होगा।
सूत्रों की माने तो  भारत चीन के युद्ध के हर सवाल का जवाब देने को तैयार है इसके लिए भारतीय सेना अपनी पूरी तरह से तैयारी में है। बता दें कि डोकलाम विवाद को करीब दो महीने होने वाले हैं। इस बीच दोनों देशों में युद्ध की बजाय कई बार जुबानी जंग भी हुई है। वहीं, इस विवाद पर भारत का साफ कहना है कि डोकलाम विवाद का हल जंग नहीं है। यहां तक कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी संसद में कह चुकी हैं कि द्विपक्षीय वार्ता, धैर्य और भाषा का संयम ही इस विवाद का निपटारा कर सकता है। इन दो महीनों के बीच भारत ने चीन की सड़क निर्माण बनाने की योजना पर पानी फेर दिया है जिसके चलते दोनों पड़ोसी देश में तनाव और ज्यादा गहरात चला गया है।

Docmal controversy - China does not want to take any risk by waging war with India china will not take any risk to war with indin on doklam Doklam Dispute

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post