` ताजिए के रास्ते को लेकर बवाल, चार घर फूंके

ताजिए के रास्ते को लेकर बवाल, चार घर फूंके

Rampage in occasion of tazia share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, सीतापुर। दो पक्षों के बीच ताजिया में बाजा बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने पहले तो जमकर पथरबाजी व मारपीट की उसके बाद 4 घरों में आग लगा दी। ताजिया भी फूंक दिया गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 4 लोगों को गिरफ्तार किया और मामले को शांत कराया। मामला थाना रेउसा के डहुआ निवादा गांव का है। मेराज और जव्वाद के बीच ताजिया को रास्ते देने को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को एसडीएम बिसवां उदय प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी शेष नाथ पाठक और थानाध्यक्ष रेउसा डीके सिंह ने मोहर्रम के चलते पहले ही निस्तारित करवा दिया था। इसके बावजूद बुधवार को जब मेराज ताजिया लेकर जव्वाद के घर के पास पहुंचा तो वहां बाजा बजाने का विरोध करने पर दोनों पक्ष की महिलायें आपस में भिड़ गईं। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। पुलिस का कहना है कि जानबूझ कर विवाद बढ़े इसके लिए दोनों पक्षों ने अपने अपने घरों को आग लगा दी। जलते हुए घर में ताजिया भी जला दिया।  इस घटना में चार घरों में आग लगा दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल मामला शांत है। इलाके में पुलिस तैनात की गयी है। 

Rampage in occasion of tazia

OJSS Best website company in jalandhar
Source: india news centre

Leave a comment






11

Latest post