Delhi: Two TMC and one CPI (M) MLA and 50 councilors joined BJP in Delhi
इंडिया न्यूज सेंटर,नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार के बाद भाजपा के बढ़ते जनाधार से प्रभावित होकर मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय सहित तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो गए है। इनमें दो टीएमसी जबकि एक माकपा का विधायक शामिल है। शुभ्रांशु रॉय के अलावा ये दोनों विधायक शिलभद्र दत्त और सुनील सिंह हैं। इन 3 नेताओं के अलावा प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से करीब 50 पार्षद भी दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गए। भाजपा का दामन थामने वाले यह पार्षद 24 परगना जिले के कंचरापारा, हलिशहर और नैहाती नगर पालिका के हैं। इसके साथ भाजपा का भाटपारा नगरपालिका पर कब्जा हो जाएगा। भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह भाटपारा नगरपालिका के अध्यक्ष हैं। भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि अब उनकी पार्टी का भाटपारा नगरपालिका पर कब्जा होगा। अर्जुन सिंह भाटपारा नगरपालिका के अध्यक्ष हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है और 2014 में मात्र 2 सीटों पर सिमटी भाजपा इस बार 18 सीटें जीत कर आई है। इस जीत में मुकुल रॉय की बड़ी भूमिका है, रॉय पूर्व में टीएमसी के कद्दावर नेता रहे हैं जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए। इनकी रणनीतियों ने बीजेपी को बड़ी कामयाबी दिलाने में बड़ा योगदान दिया है।