इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब मस्तानी ने काशीबाई को पछाड़ कर जीत लिया है। दीपिका पादुकोण पहली बार दुनिया की सबसे सेक्सी एशियाई महिला की सूची में शामिल हुई हैं। अभी तक इस लिस्ट पर प्रियंका चोपड़ा का कब्जा था लेकिन इस बार दीपिका पादुकोण ने चार बार की विजेता रही प्रियंका को पछाड़ते हुए सूची में पहला स्थान पाया है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण के बाद प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर, निया शर्मा तीसरे स्थान पर और आलिया भट्ट पांचवें स्थान पर रही। लिस्ट में टॉप टेन की बात करें तो इनमें सनाया ईरानी (छठवें), कैटरीना कैफ (सातवें), सोनम कपूर (आठवें), माहिरा खान (नौंवे) और गौहर खान (दसवें) शामिल हैं। फिल्म ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज में विन डिजल के साथ हॉलीवुड में जल्द ही शुरुआत कर रही दीपिका ने कहा, इससे मेरे चेहरे पर मुस्कान आई है, लेकिन अलग-अलग लोगों के लिए सेक्सी का मतलब भी अलग होता है, मेरे लिए यह सिर्फ शारीरिक नहीं है, जिसके साथ आप सहज है वहीं सेक्सी है, आत्मविश्वास सेक्सी है, मासूमियत और सौम्यता सेक्सी है।