इंडिया न्यूज सेंटर। दुनिया का सबसे छोटा और मोटा बच्चा जिसे कोई काम नहीं बस खाना और सोना ही उसका काम है। 10 साल उम्र सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इतनी छोटी उम्र में इंडोनेशिया के इस बच्चे आर्य का वजन 192 किलो है। यही वजह रही कि उसे स्कूल भी छोड़ना पड़ा। थकान अधिक होती है और इसलिए बस खाता और सो जाता है। अब तो आलम यह है कि इसकी खबर सुनकर लोग इसे घर में देखने आने लगे हैं। बढ़ते वजन से परेशान आर्य के माता-पिता ने उसकी बेरिएट्रिक सर्जरी करवा दी। इस सर्जरी से आर्य को वेट लॉस में मदद मिली। फिलहाल आर्य का वजन 20 किलो तक कम हो गया है। जल्द ही हम आर्य को दूसरे बच्चों की तरह स्कूल जाते हुए देख पाएंगे।