इंडिया न्यूज सेंटर, यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर से बड़ी खबर है। यहां एक विवाहिता ने शादी के सात माह बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि इस विवाहिता का विवाह उसी आरोपी से हुआ था जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामला यमुनानगर के जगाधरी का है। एक साल पहले अनुज नाम के एक युवक ने 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया। बाद में कुछ लोगों ने दबाव डालकर पीडि़ता का विवाह आरोपी के साथ ही करवा दिया। विवाह के बाद पीडि़ता ने अनुज के खिलाफ दर्ज शिकायत भी वापस ले ली। बताया जाता है कि शादी से नाखुश पीडि़ता को अनुज काफी परेशान करता था इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली।