Ferozepur Railway Division created new history in nationwide lockdown
अप्रैल माह में रेलवे ने की 506 रैको की लोडिंग
इसमें खाद्यान्नों की 401 रैक तथा कंटेनर की 105 रेक शामिल है
अप्रैल माह में लगभग 12 लाख टन खाद्यान्न का लदान कर देश के विभिन्न हिस्सों में आपूर्ति सुनिश्चित बनाया
पिछले वर्ष अप्रैल माह में मंडल ने कुल 188 रेकों में लगभग 6.8 लाख टन खाद्यान्नों की लोडिंग की थी
मंडल द्वारा इस वर्ष मार्च के महीने में 16 अन्नपूर्णा ट्रेन चलाई गई थीः वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक शर्मा
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधरः नार्दन रेलवे की कमाऊ फिरोजपुर डिवीजन अपनी आय को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। अब देशव्यापी लॉकडाउन की स्थिति में भी फिरोजपुर मंडल ने नया इतिहास रच दिया है। पिछले वर्ष अप्रैल में 188 रेकों में लगभग 6.8 लाख टन खाद्यान्नों की लोडिंग की थी। लेकिन इस बार अप्रैल माह में मंडल ने 76 फीसदी वृद्धि के साथ 12 लाख टन खाद्यान्न का लदान कर देश के विभिन्न हिस्सों में आपूर्ति को सुनिश्चित किया है। फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में रेलवे कर्चारियों की कड़ी मेहनत के साथ इस मिशन को अंजाम दिया है। सबसे अहम बात यह कि इस महामारी में कर्चारियों व मजदूरों को कोरोना जैसी खतनाक बीमारी में पुख्ता स्वास्थ्य प्रबंध करने के बाद नया कीर्तीमान हासिल किया है। कुछ भी हो विवेक शर्मा जैसे अधिकारी का कुशल नेतृत्व हो तो कीर्तीमान हासिल करना कोई बड़ी बात नही है। किसी ने सही कहा है कि हौसले बुलंद हो तो मंजिलें खुद तय हो जाती है।
फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक शर्मा बताते है कि फिरोजपुर मंडल ने देशव्यापी लॉकडाउन की स्थिति में, इस वर्ष अप्रैल माह में 506 रैको में लोडिंग किया जो मंडल के इतिहास में एक माह की सर्वोच्च लोडिंग है | इसमें खाद्यान्नों की 401 रैक तथा कंटेनर की 105 रैक शामिल है | फिरोजपुर मंडल ने वैश्विक महामारी की स्थिति में, अप्रैल माह में लगभग 12 लाख टन खाद्यान्न का लदान कर देश के विभिन्न हिस्सों में आपूर्ति सुनिश्चित किया | पिछले वर्ष अप्रैल माह में मंडल ने कुल 188 रेकों में लगभग 6.8 लाख टन खाद्यान्नों की लोडिंग की थी | पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अप्रैल माह में लगभग 76% अधिक लोडिंग हुई है | फिरोजपुर मंडल ने इस वर्ष अप्रैल माह में 61अन्नपूर्णा मालगाड़ियों (दो रैक का संयोजन) में खाद्यान्न लदान करके देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया जो फिरोजपुर मंडल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ है | मंडल द्वारा इस वर्ष मार्च के महीने में 16 अन्नपूर्णा ट्रेन चलाई गई थी | वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक शर्मा ने बताया कि देश में निरंतर चल रहे हैं लॉक डाउन की विषम परिस्थितियों के उपरांत भी भारतीय रेलवे द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए माल गाड़ियां/अन्नपूर्णा ट्रेन संचालित की जा रही हैं | उन्होंने बताया कि पंजाब में सर्वाधिक गेहूं का उत्पादन होता है जिसे फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा मालगाड़ियों/अन्नपूर्णा ट्रेनों के माध्यम से संपूर्ण भारत में भेजा जा रहा है | उन्होंने सभी कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए उनको शुभकामनाएं दी |