इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: अपनी खूबसूरती और हुनर के दम पर आप दुनिया पर छा जाने के लिए तैयार रहिए। आपकी काबिलियत को एक ऐसा मंच मिलने वाला है जो आपको सफलता की सीढ़ी भी दिला देगा। डेलीवुड आपको राष्ट्रीय स्टार पर खुद को साबित करने के लिए ख़ास मंच प्रदान करने जा रहा है। इस बाबत डेलीवुड के प्रबंध निदेशक विनोद अहलावत ने बताया कि वे लोगों को अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए राष्ट्रीय स्टार पर एक साथ तीन प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहे हैं। इनमें मिस्टर एंड मिस इंडिया 2017, मिसेज इंडिया 2017 और टैलेंट हंट 2017 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन तीनों प्रतियोगिता के ऑडिशन दस नवंबर से शुरू होंगे। देश के सभी 29 राज्यों के अस्सी शहरों में ये ऑडिशन लिए जाएंगे। सबसे पहले राज्य के स्तर पर टाइटल चुने जाएंगे। फिर 5 रीजन के स्तर पर टाइटल चुने जाएंगे। इसके बाद अप्रैल 2017 में मुंबई में तीनों प्रतियोगिताओ का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां विजेताओं का चयन करेंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को टीवी सीरियल्स में काम करने का मौका दिया जायेगा।