इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधरः नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा बिल्कुल तैयार है। भले ही चुनाव अगले महीने करवा लिए जाएं। उक्त बातें जिला भाजपा प्रधान रमेश शर्मा ने कही हैं। उनका कहना है कि प्रदेश कांग्रेस ने अब तक एेसा कुछ नहीं किया जिससे जनता में उनकी छवि अच्छी बन सकी हो। प्रदेश में जनता के हित में कोई भी काम न कर सकने वाली कांग्रेस सरकार निगम चुनावों से भाग रही है, इसलिए ही चुनाव में देरी हो रही है। रमेश शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन पूरे 12 महीने काम करता है और उसे चुनावों का फिक्र नहीं रहता। भाजपा के सभी मोर्चे और सैल पूरी तरह गठित हैं तथा सबसे ज्यादा कार्यकत्र्ता भी इस समय भाजपा के पास हैं। किसी अन्य पार्टी संगठन ने अभी चुनावी रूपरेखा नहीं बनाई जबकि बतौर पार्टी प्रधान उन्होंने पिछले 6 दिनों में सभी 60 वार्डों में सम्पर्क करके कार्यकत्र्ताओं से सीधे रूप से संवाद किया है और उनका फीडबैक प्राप्त किया है कि भाजपा में कमी कहां रही?