इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: बहुत जल्द बॉलीवुड ऐक्टर नील नीतिन मुकेश जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले दिनों दशहरा के शुभ अवसर पर नील नितिन मुकेश ने मुंबई की रुक्मिणी सहाय से सगाई कर ली है। जुहू स्थित एक फाइव स्टार होटेल में आयोजित इस एंगेजमेंट सेरिमनी में उनके कुछ नजदीकी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। खबर है कि अगले साल के शुरुआत में ही दोनों परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। बता दें कि मशहूर ऐक्टर मुकेश के पोते नील ने अरेंज मैरिज का फैसला लिया है और रुमकी को उनके घरवालों ने ही पसंद किया है। रुमकी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं और उनके पैरंट्स की नील की फैमिली से पुरानी जान-पहचान है। नील ने इस खास मौके पर लाल और ब्लैक शेरवानी पहन रखी थी, जबकि रुमकी पिंक और ब्लू कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। अपने बेटे की सगाई के इस मौके पर नितिन मुकेश काफी खुश नजर आ रहे थे। नील ने कहा कि रुमकी उनके लिए परफेक्ट चॉइस हैं, वह उनकी परंपराओं और आदर्शों को अच्छी तरह से समझती हैं।