इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्लीः न्यूयार्क में शुक्रवार को एक बंदूकधारी व्यक्ति ने एक अस्पताल में फायरिंग कर दी। इसमें एक डॉक्टर की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर दो बजकर 50 मिनट ब्रॉन्क्स के ब्रॉन्क्स लेबनान हॉस्पिटल की है। इसके बाद अस्पताल के आसपास पुलिस की गाड़ियां और दमकल की गाड़ियां दिखीं। इमारत के आसपास पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना रखा था। खबर के अनुसार इस फायरिंग में एक डॉक्टर की मौत हुई व कई अन्य डॉक्टर घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार ब्रॉन्क्स-लेबनन अस्पताल में हमला करने वाले बंदूकधारी ने बाद में खुद को गोली मार कर वहीं आत्महत्या कर ली। वो शख्स भी वहां डॉक्टर के कपड़े पहने पहुंचा था। उसके पास राइफ़ल थी जिससे उसने फायरिंग की। गोली चलाकर आत्महत्या करने वाले युवक का नाम हेनरी बेलो है जो पहले इसी अस्पताल में डॉक्टर था।