इंडोनेशियाः
टियो सेटरियो (11) इंडोनेशिया का रहने वाला है। बच्चे के शरीर से दोनों हाथ और दोनों पैर गायब हैं। हाथ- पैर ना होने के बावजूद भी इसे एक एसी चीज की लत है जिसके लिए हाथों का होना तो शायद जरूरी ही है। आपको बता दें कि इस मासूम को वीडियोगेम खेलने की लत है। लेकिन मजबूरी के चलते ये पसलियों और ठुड्डी की मदद से वीडियो गेम खेलता है। सिर्फ खेलता ही नहीं है बल्कि इस गेम में अपने दोस्तों को भी हरा देता है।
शारीरिक चुनौतियों से लड़ रहा ये बच्चा स्कूल में अपने शिक्षकों का लाडला है। उसकी प्रिंसिपल बताती हैं कि दूसरी क्लास में होते हुए भी वह चौथी क्लास के मैथ्स के प्रश्न हल कर लेता है, लेकिन वह ऐसा हमेशा से नहीं था। पहले वह अपनी शारीरिक कमजोरियों की वजह से असुरक्षा की भावना से जूझता था। अपने साथियों के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करता था। लेकिन अपने मिलनसार स्वभाव और मुस्कुराहट से वह स्कूल में सबका दिलअजीज बन गया है।