इंडिया न्यूज सेंटर, चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व सीएम सुरजीत सिंह बरनाला का आज निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चले आ रहे थे। सुरजीत सिंह बरनाला शिरोमणि अकाली दल से जुड़े हुए हैं। वह पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल थे, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। वह 91 वर्ष के थे। बरनाला कर्नाटक, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश व अंडमार निकोबार द्वीप समूह के राज्यपाल भी रह चुके थे।