इंडिया न्यूज सेंटर, चंडीगढ़ : सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर देश की शीर्ष अदालत के फैसले के बाद पंजाब और हरियाणा में राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर पंजाब में कांग्रेस के 42 विधायकों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। इसी बीच खबर आई है कि सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद के चलते हरियाणा रोडवेज ने जींद से पंजाब जाने वाली सभी रूटों की बसें बंद कर दी हैं। बताया जाता है कि परिवहन विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कहना है कि पंजाब के पानी की एक बूंद भी नहीं दी जाएगी।