Congress in 8 seats in Punjab, two on Akali, two BJP, one 'AAP'
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधरः पंजाब में 23 मई को 13 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान की गणना सुबह शुरु हो गई थी। कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया। देश के बाकी राज्यों में बेहतर नही हुआ लेकिन पंजाब में कांग्रेस के प्रर्दशन से कांग्रेस की साख बच गई। कांग्रेस पडोसी राज्यों हिमाचल,हरियाणा व उतराखंड में खाता भी नही खोल पाई है। इस बार के चुनाव में 278 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इन उम्मीदवारों में से 254 पुरुष और 24 महिलाएं हैं। लुधियाना से कांग्रेस के रवनीत बिट्टू 76372 वोटों से जीत गए हैं। रवनीत को 383795 वोट मिले। पीडीए के सिमरजीत बैंस को 307429 वोट मिले। अकाली दल के महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल को 299435 वोट मिले। पटियाला से कांग्रेस की परनीत कौर ने 162718 वोटों से जीत का परचम लहराया। परनीत को 532027 वोट मिले। अकाली दल के सुरजीत रखड़ा को 369309 वोट मिले। आप के धर्मवीर गांधी को 161645 वोट मिले। फिरोजपुर से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व प्रत्याशी सुखबीर बादल 198850 वोटों से जीते। सुखबीर को 633427 वोट मिले। कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को 434577 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के हरजिंदर सिंह को 31872 वोट मिले। आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष तिवारी 47352 वोटों से जीते। बठिंडा से अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर 21772 वोटों जीतीं। जालंधर से कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी 19491 वोटों से जीते। खडूर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह गिल डिंपा 140573 वोटों से जीते। अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला 99626 वोटों से जीते। होशियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सोम प्रकाश 48530 वोटों से जीते। गुरदासपुर से भाजपा के सनी देओल 82459 वोटों से जीते। फरीदकोट से कांग्रेस के मोहम्मद सदीक जीते। फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के दरबारा सिंह गुरु जीते। संगरूर से आम आदमी पार्टी के भगवंत मान जीते।
किन-किन सीटों पर किसके बीच था मुकाबला
गुरदासपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के सनी देओल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ बीच मुख्य मुकाबला था। अमृतसर लोकसभा सीट पर हरदीप पुरी (भाजपा), गुरजीत औजला (कांग्रेस) और कुलदीप धालीवाल(आप) के बीच मुकाबला था। खडूर साहिब लोकसभा सीट पर बीबी जागीर कौर(शिअद), जसबीर डिंपा (कांग्रेस) और परमजीत खालड़ा(पीडीए) के बीच मुकाबला था। जालंधर लोकसभा सीट पर चौ. संतोख सिंह (कांग्रेस), चरणजीत अटवाल (शिअद) और जस्टिस जोरा सिंह (आप) के बीच मुकाबला था। होशियारपुर लोकसभा सीट पर सोमप्रकाश(भाजपा) और डॉ. राजकुमार (कांग्रेस) के बीच मुकाबला था। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट पर प्रेम सिंह चंदूमाजरा(शिअद), मनीष तिवारी (कांग्रेस) और नरिंदर शेरगिल (आप) के बीच मुकाबला था। लुधियाना लोकसभा सीट पर रवनीत बिट्टू (कांग्रेस), महेशइंद्र ग्रेवाल (शिअद) और सिमरजीत बैंस (लिप) के बीच मुकाबला था। फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट पर दरबारा गुरु(शिअद), डॉ. अमर सिंह(कांग्रेस) और बनदीप सिंह दूलो(आप) के बीच मुकाबला था। फरीदकोट लोकसभा सीट पर गुलजार सिंह रणिके (शिअद), प्रो. साधू सिंह (आप) और मोहम्मद सदीक (कांग्रेस) के बीच मुकाबला था। फिरोजपुर लोकसभा सीट पर सुखबीर बादल (अकाली दल) और शेर सिंह घुबाया(कांग्रेस) के बीच मुकाबला था। बठिंडा लोकसभा सीट पर हरसिमरत कौर(अकाली दल) और राजा वड़िंग(कांग्रेस) के बीच मुकाबला था। संगरूर लोकसभा सीट पर भगवंत मान(आप) और केवल ढिल्लों(कांग्रेस) के बीच मुकाबला था। पटियाला लोकसभा सीट पर परनीत कौर(कांग्रेस) और धर्मवीर गांधी(आप) के बीच मुकाबला था।