` पत्नी को किया फोन और सुबह

पत्नी को किया फोन और सुबह

societ share via Whatsapp
इंडिया न्यूज सेंटर, मुरादाबाद। भाजपा नेता की खुदकुशी का मामला सामने आया है। भाजपा नेता अजय शर्मा पत्नी के घर न लौटने से नाराज था। इसी नाराजगी में उसने पंखे से लटक कर जान दे दी। रक्षा बंधन पर उनकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके ठाकुरद्वारा गयी थीं और लौट नहीं रही थी। कई बार बुलाने पर भी उन्होंने वापस आने से इंकार कर दिया था। भाजपा की महानगर इकाई में चन्द्रनगर मंडल के मंत्री अजय शर्मा ठेकेदारी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी नीता, दो बच्चे अंश व कृष्णा व भाई हैं। परिजनों के अनुसार नीता बच्चों को लेकर ठाकुरद्वारा गयी थी। इसके बाद से वह वापस नहीं आ रही थी। अजय दो बार उसे बुलाने ठाकुरद्वारा भी गये थे, लेकिन पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया। इससे अजय काफी आहत थे। बच्चों से दूर होने के गम में वह तनाव में थे। शनिवार को उनकी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर बने अपने कमरे में सोने चले गये। सुबह जब मां बाप नीचे आए तो उनका शव पंखे पर लटक रहा था। कुछ देर बाद भाजपा नेता व मेयर विनोद अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष रितेश गुप्ता के साथ तमाम भाजपा नेता उनके घर पहुंचे।
societ

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post