इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: सोनाक्षी अपने दबंग अंदाज और बेबाक बातों के लिए मशहूर रहती हैं। पापा शत्रुघ्न सिन्हा के अंदाजे-बयां की झलक सोना की पर्सनेलिटी में खूब झलकती है और उनका ये कदम इस बात को पुख्ता भी करता है। मीडिया में भी इस तरह की रिपोट्र्स आ रही हैं कि सोनाक्षी फरवरी में बंटी के साथ इंगेजमेंट कर सकती हैं। वैसे सोनाक्षी और बंटी की रिलेशनशिप से सोना के पेरेंट्स ख़ुश नहीं हैं। इसकी वजह ये है कि बंटी की एक बार शादी हो चुकी है और वो तलाकशुदा हैं। इसके अलावा दोनों की बीच उम्र का फासला भी काफी है। बंटी और सोना के बीच पिछले कुछ महीनों में नजदीकियां ज्यादा बढ़ गई हैं। दोनों को साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जा चुका है। हालांकि एक इंटरव्यू में जब सोनाक्षी से बंटी के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नो कमेंट्स के साथ कहा था- आपको मेरी मेरी उंगली में कोई रिंग दिखती है क्या? नहीं ना! फिर? क्या इससे आपके सवाल का जवाब मिल गया। बंटी और सोनाक्षी की डेटिंग की कहानी 2012 में शुरू हुई थी। बता दें कि बंटी सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की बीवी सीमा खान के भाई हैं। बंटी की शादी अंबिका चौहान से हुई थी और ये शादी 4 साल चली।