` पांच प्रकार के होते हैं नवरात्र

पांच प्रकार के होते हैं नवरात्र

There are five types of Navratri share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर: नवरात्र के बारे प्रसिद्ध वास्तु व ज्योतिष विशेषज्ञ दीपक अरोड़ा बताते हैं कि यह 5 प्रकार के होते हैं...

1. वसंत और बसंत नवरात्र: यह चैत्र नवरात्र के रूप में भी जाने जाते हैं। यह वर्ष के मार्च-अप्रैल अंग्रेजी महीने में मनाए जाते हैं और वर्ष के दो सबसे प्रसिद्ध नवरात्र में से एक हैं।

2. गुप्त नवरात्र: यह आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष में मनाए जाते हैं। यह अंग्रेजी महीने जून-जुलाई के दौरान आते हैं। यह साधक और 

तंत्र विद्धा के जानकारों के लिए लाभदायक रहते हैं। आमजन इससे ज्यादातर अनभिज्ञ ही रह जाते हैं।

3. शारद नवरात्र: यह आमजन में काफी लोकप्रिय नवरात्र हैं। यह देसी महीने अश्विन और अंग्रेजी महीने सितंबर-अक्तूबर में शारद ऋतु के आगमन पूर्व मनाए जाते हैं। इसके विजयदशमी, दीपावली जैसे कई प्रमुख त्योहारों के कारण यह अतिप्र    नवरात्र है।

4. पौष नवरात्र: यह नवरात्र भी पौष शुक्ल पक्ष में मनाए जाते हैं जो अंग्रेजी महीने दिसंबर-जनवरी महीने के मध्य आते हैं।

5. माघ नवरात्र: जैसे नाम से विदित है, यह माघ महीने में आते हैं और जनवरी-फरवरी इसके अंग्रेजी महीने हैं। यह भी गुप्त नवरात्र की श्रेणी में आते हैं अर्थात् आमजन को इसकी जानकारी कम रहती है।

There are five types of Navratri

OJSS Best website company in jalandhar
Source: india news center

Leave a comment






Latest post