क्वेटा: यहां शाह नूरानी दरगाह पर शनिवार देर शाम बम विस्फोट होने का समाचार है। इस एक ब्लास्ट में तीस लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, ब्लास्ट में पचास लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है क्योंकि घायलों में से ज्यादातर की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि जब धमाका हुआउस समय दरगाह में सूफी संगीत का प्रोग्राम चल रहा था। ये दरगाह शाह नूरानी दरगाह पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के लासवेला जिले में हैं। बम विस्फोट में घायल हुए लोगों को निकटवर्ती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस दरगाह का मैनेजमेंट वहां का सामाजिक संगठन ईधी फाउंडेशन संभालता है। धमाके के वक्त वहां करीब एक हजार लोग मौजूद थे। घायलों में काफी तादाद महिलाओं और बच्चों की भी है।