इंंडिया न्यूज सेंटर, जम्मू: पाकिस्तान बार-बार संघर्ष विराम काउल्लंघन कर रहा है। अब जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने रविवार को फिर गोलीबारी की। पाकिस्तान सेना की तरफ से की गई इस गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों ने यहां कहा कि राजौरी के नौशेरा सेक्टर में रविवार शाम पाकिस्तानी स्निपरों ने सुदेश कुमार नाम के जवान को निशाना बनाया जवान की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नौशेरा सेक्टर में 12 घंटे में संघर्ष विराम उल्लंघन की यह दूसरी घटना है। पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में सुबह भी संघर्ष विराम उल्लंघन करके गोलीबारी की। कुछ समय के लिए बार-बार गोलीबारी होती रही लेकिन सुबह आठ बजे गोलीबारी रुक गई।