` पाक-अफगान में बर्फीले तूफान से 100 से ज्यादा लोगों की मौत, भारत में अलर्ट जारी

पाक-अफगान में बर्फीले तूफान से 100 से ज्यादा लोगों की मौत, भारत में अलर्ट जारी

Pak-Afghan avalanche in the death of over 100 people in India alert share via Whatsapp

इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन की वजह से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या और बढऩे का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं भारत में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मध्यम स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन की वजह से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और इनमें से 50 लोग एक ही गांव के हैं। अधिकारियों ने बताया हिमस्खलन तीन दिन की भारी बर्फबारी की वजह से हुआ है। इसकी वजह से मुख्य रूप से मध्य और पूवोत्र्तर प्रांतों में सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गये हैं और सड़कें टूट गई हैं। सड़कें टूट जाने की वजह से बचाव दल को हिमस्खलन का शिकार हुये गांवों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। प्राकृतिक आपदा मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद उमर मोहम्मदी ने बताया कि सबसे ज्यादा मौतें दूरदराज के नूरिस्तान प्रांत में हुई है। हिमस्खलन की वजह से बार्गमटल जिले का दो गांव पूरी तरफ से दफन हो गये। इनमें से एक गांव से 50 शव बरामद किये गये हैं जबकि बचाव दल दूसरे गांव में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। रविवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई, वहीं दिल्ली का मौसम खुशगवार रहा। जम्मू कश्मीर में बारिश से जुड़ी एक घटना में एक लड़के की मौत हो गई। वहीं हिमाचल प्रदेश की उंची पहाडिय़ों पर हल्की बर्फबारी हुई, जबकि मध्यम एवं कम उंचाई वाली पहाडिय़ों पर लगातार बारिश हुई। वहीं कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्से से जोडऩे वाला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार तीसरे दिन बंद रहा।

Pak-Afghan avalanche in the death of over 100 people in India alert

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post