Pakistan Court Orders Against Former General Retd Pervez Musharraf Arrest
अंर्तराष्ट्रीय डेस्कः पाकिस्तान की विशेष अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति और तानाशाह परवेज मुशर्रफ को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। देशद्रोह के एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।
बता दें कि 73 वर्षीय मुशर्रफ 2007 में पाकिस्तान में आपातकाल लगाने, संविधान की मान्यता रद्द करने और देशद्रोह समेत कई मामलों में आरोपी हैं। कोर्ट ने मुशर्रफ को घोषित अपराधी करार देते हुए उनकी सभी संपत्ति जब्त करने का आदेश भी जारी किया है। मालूम हो कि साल 1999 में नवाज शरीफ की सरकार का तख्ता पलट कर मुशर्रफ ने सैन्य शासन लागू किया था। इसके बाद देश की बागडोर अपने नियंत्रण में ले ली थी। कुछ वर्षों तक सैन्य प्रशासक बने रहने के बाद मुशर्रफ ने खुद को देश का मुख्य कार्यकारी घोषित कर दिया था। चौतरफा विरोध बढ़ने के बाद उन्होंने सारी सत्ता अपने नियंत्रण में रखने के लिए संविधान में बदलाव कर राष्ट्रपति को सर्वशक्तिमान बनाने का संशोधन किया और स्वयं इस पद पर आसीन हो गए थे।