Father was supposed to do marriage of her minor daughter
सामाजिक संस्था की मदद से पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया
पुलिस ने लड़की के ब्यान मजिस्ट्रेट के समक्ष कराए
सोनू शर्मा,ब्यूरो चीफ इंडिया न्यूज सेंटर, गौतमबुद्धनगरः ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के एक ग्राम मे एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी कराने का मामला सामने आया। दरअसल लड़की के पिता ने ही अपनी नाबालिग लड़की की शादी तय कर दी थी और आगामी 22 जून को उसकी शादी होने वाली थी। जैसे ही लड़की के नौनिहाल वालों को इसका पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। लेकिन लड़की का पिता शादी करने के लिए अड़ा रहा। जिसके बाद लड़की के नौनिहाल वालों ने बुधवार 20 जून को एक सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों को साथ लेकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए लड़की के पिता को पकड़ लिया।और मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस ने लड़की के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष कराये। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने लड़की के पिता को पाबन्द कर दिया है कि जब तक लड़की 18 वर्ष की नही हो जायेगी तब तक उसकी शादी नही की जायेगी। मजिस्ट्रेट ने लड़की की इच्छानुसार लड़की को उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया है।