इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: इटली की कंपनी पियागो ने अपनी 70वीं सालगिरह के मौके पर भारत मेेंं वेसपा 946 इम्पोरियो अरमानी स्कूटर पेश किया है। इसकी कीमत 9.25 लाख रुपये और यह अब यह भारत के सबसे महंगे स्कूटरों में शुमार होगा। इसकी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 9.40 लाख रुपये है क्योंकि इसके लिए कंपनी ने इसके लिए मश्हूर प्रीमियम फैशन ब्रांड इम्पोरियो अरमानी के साथ करार किया है जो इसे लग्जरी स्कूटर की कैटेगरी में लाता है। वेसपा 946 में ट्रेडमार्क अरामानी का सिग्नेचर दिया गया है। इसका प्रीमियम डिजाइन इसे दूसरे स्कूटर से अलग बनाता है। सैटिन फिनिश, हेडलैंप्स पर भी अरमानी का लोगो और भूरे लेदर से सिली अरमानी एडिशन सीट इसकी लुक में चार चांद लगाती है। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग कंट्रोल के साथ फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है। वेसपा 946 अरमानी एडिशन में 125सीसी की 4-स्ट्रोक मोनो सिलिंडर इंजन लगाया गया है जो 11.7एचपी देता है। इसमें एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी टेल लैंप्स और एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और ऐंटी स्लिप रेग्यूलेटर दिया गया है। इसके अलावा इसमें डबल डिस्क, टू चैनल एबीएस और 12 इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड ९३ किलोमीटर प्रति घंटा है।