` पुणे की बेकरी शॉप में आग, छह लोगों की मौत

पुणे की बेकरी शॉप में आग, छह लोगों की मौत

Pune bakery shop on fire, six people dead share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: पुणे के बेकरी शॉप में भीषण आग लगने के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर के तालाब कंपनी के कोंडवा बुडरुक खुर्द इलाके के पास हुई। शुक्रवार सुबह जब यह हादसा हुआ उस समय सभी कर्मचारी सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग टीम की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के पीछे सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दुकान में बाहर से ताला लगा हुआ था और सभी लोग सो रहे थे। जिसके कारण लोग खुद को बचाने के लिए भाग नहीं पाए थे। हालांकि इस घटना में साजिश की आशंका जताई जा रही है, इसलिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Pune bakery shop on fire, six people dead

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






Latest post