इंडिया न्यूज सेंटर, चंडीगढ़ः पुर्तगाल ने हरियाणा की विकास गाथा में गहरी रूचि दिखाई है व प्रदेश में निवेश करने की पेशकश की है। पुर्तगाल से एक व्यापार शिष्टमंडल विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए शीघ्र ही हरियाणा का दौरा करेगा। भारत में पुर्तगाल के राजदूत जोआओ दा कामारा ने यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर कहा कि पुर्तगाल की अनेक कंपनियां हरियाणा में निवेश करने के लिए इच्छुक हैं। पुर्तगाल व हरियाणा के बीच निवेश से भारत और पुर्तगाल के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत करने में मदद मिलेगी।