इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबईः
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बेवॉच को सर्टिफिकेट देने में सेंसर बोर्ड के पसीने छूट गए है। दो जून को ये फिल्म इंडिया में रिलीज होनी है और इसके कंटेंट को लेकर सेंसर बोर्ड पसोपेश में है कि इसे कैसे सर्टिफाइ किया जाए। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा बिकनी पहने नजर आएंगी जिसके कारण सेंसर बोर्ड के मेंबर सोच में पड़ गए थे कि फिल्म को किस तरह ग्रेड करें। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया है।
'ए' सर्टिफिकेट के साथ फिल्म को पांच कट भी मिले हैं लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका का कोई भी बिकनी और बीचशॉट कट नहीं किया गया है। प्रियंका चोपड़ा का एक धमाकेदार रोल इस फिल्म में होने की वजह से हो सकता है प्रियंका पूरी टीम के साथ इस फिल्म को यहां प्रमोट करने भी आ जाएं और प्रियंका ने इसके कंटेंट के लिए पहले ही चेतावनी दे दी है कि ये बच्चों के लायक नहीं है।