लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अभिनेत्री एलेन पोम्पिओ और वियोला डेविज को पीछे छोड़ते हुए '2017 पीपुल्स चॉइस अवॉर्डÓ में पसंदीदा ड्रेमेटिक टीवी अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। प्रियंका को यह अवॉर्ड उनके अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिकोÓ के लिए मिला। विजेता घोषित किए जाने के बाद प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा को गले लगाया और फिर वह पुरस्कार लेने मंच पर गईं। इस श्रेणी में कैरी वाशिंगटन और ताराजी पी हेनसन भी नामित थीं। अवॉर्ड लेने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कहा- यह एक असाधारण सफर रहा है। हर वो महिला जो मेरे साथ इस कैटेगरी में नॉमिनेट की गई वो अपने आप में एक असाधारण एक्ट्रेस हैं। यह वो लोग हैं, जिनके कारण मैंने टेलीविजन ज्वाइन किया। ये वो लोग हैं जिनके कारण मैं एक्टर बनीं। आज यह अवॉर्ड ले रही हूं, उनकी मौजूदगी में अवॉर्ड पाना उत्साह से भर देने वाला है। आप सभी का शुक्रिया।