` प्रियंका की राजनीति में एंट्री पर क्या बोले राहुल गांधी

प्रियंका की राजनीति में एंट्री पर क्या बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi - we will play on frontfoot in UP, in Priyanka's entry on politics share via Whatsapp

Rahul Gandhi - we will play on frontfoot in UP, in Priyanka's entry on politics

यूपी में हम फ्रंटफुट पर खेलेंगे,भाजपा के लोगों में घबराहट हो गई है


उत्तरप्रदेश डेस्कः
दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका वाड्रा को कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी प्रभारी बनाए जाने पर कहा कि मेरी बहन इस जिम्मेदारी को संभालने में सक्षम है।  जरूरत है कि उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी जाए। राहुल ने कहा कि कांग्रेस के इस फैसले से भाजपा के लोग घबराए हुए हैं। राहुल ने कहा कि मैं यूपी की जनता से यही कहना चाहता हूं कि उन्होंने काफी ज्यादा वक्त बर्बाद कर दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दी है। अब वक्त आ गया है कि प्रदेश की जनता सही फैसला करे। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस की अनदेखी नहीं की जा सकती। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पूरे दमखम से लड़ेगी। इस दौरान राहुल गांधी सपा-बसपा पर बोलने से बचते रहे और भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका वाड्रा की राजनीति में सीधी एंट्री पर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और इसे राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक करार दे रहे हैं। आपको बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के बाद राहुल गांधी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और भाजपा व नरेंद्र मोदी पर करारे हमले कर रहे हैं। प्रियंका वाड्रा अभी तक केवल अमेठी व रायबरेली में ही प्रचार करने तक सीमित रहीं, पर अब पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद राजनीति में उनकी सीधी एंट्री हो गई है।

Rahul Gandhi - we will play on frontfoot in UP, in Priyanka's entry on politics

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post