इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: प्रेग्नेंट करीना कपूर की तबीयत बिगड़ गई है। इसके चलते उनके घर पर ही डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। पिछले दिनों करीना की दोस्त अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर सहित कई सहेलियां उनके घर पहुंची हुई थीं। रात भर सबने खूब मस्ती की। एक्साइटमेंट की वजह से करीना का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। करीना की तबीयत खराब होते ही नवाब परिवार परेशान हो गया। इसके बाद तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। फिलहाल करीना अंडर ट्रीटमेंट हैं और वो रेस्ट कर रही हैं। करीना के परिवार के साथ उनके फैंस भी नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं।