जिस जगह से लड़की नीचे गिरी, उस फ्लोर में कई दफ्तर है
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधरः बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के सामने स्थित प्रैस्टीज चैंबर की इमारत की पांचवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में एक लड़की नीचे आकर गिरती है। पुलिस हत्या की नीयत से छत से धक्का देने समेत आत्महत्या के हर एंगल से जांच कर रही है। लड़की एक स्टूडेंट बताई जा रही है। जिसके पीठ पर एक काले रंग का बैग था। उसे गढ़ा के एसजीएल चैरीटेबल अस्पताल में भर्ती करवाया गय,लेकिन लड़की की बिड़ती हालत को देखते हुए डीएससी (दयानंद मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक लड़की का नाम सुखमनप्रीत कौर है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अभी आत्महत्या और हत्या दोनों दृष्टिकोण से जांच कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि अचानक नीचे एक लड़की गिरी। नीचे लहुलुहान बेसुध थी। उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जिस इमारत से लड़की गिरी है, उसमें अधिकतर दफ्तर विदेश यात्रा से जुड़े है।