` प्रॉपर्टी की दुनिया में टॉप 15 देशों में शामिल है आमची मुंबई

प्रॉपर्टी की दुनिया में टॉप 15 देशों में शामिल है आमची मुंबई

The property is in the world top 15 countries Mumbai share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई कुल संपत्ति के आधार पर दुनिया के 15 शीर्ष शहरों में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 2700 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लंदन इस सूची में पहले स्थान पर है। न्यूयॉर्क शहर 2600 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे और टोक्यो 2200 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। मुम्बई इस सूची में 14वें स्थान पर है जहां शहर में लोगों के पास 820 अरब डॉलर की संपत्ति है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 45000 करोड़पतियों, 28 अरबपतियों के साथ-साथ मुम्बई में बंबई शेयर बाजार भी है और यह देश की आर्थिक राजधानी भी है। भारत से केवल मुंबई ही इस सूची में शामिल है। अन्य शहरों में लॉस एंजिलिस, हांगकांग, सिंगापुर, शिकागो, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और पेरिस भी शामिल हैं। इस रिपोर्ट में कुल संपत्ति से आशय देश के सभी व्यक्तियों के पास उपलब्ध उनकी निजी संपत्ति से है।

The property is in the world top 15 countries Mumbai

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post