इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: फल और सब्जियों का सेवन हमें सेहतमंद बनाता है। इनमें काफी पौष्टिक तत्व होते हंै जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फल और सब्जियों के बारे में बताएंगे जिनके बीज भी हमारे लिए बहुत उपयोगी होते हैं। जैसे आम के बीजों, आम के बीजों को सुखाकर इसका पाऊडर बना लें। कब्ज होने पर सुबह-शाम पानी के साथ इसका सेवन करने से आराम मिलेगा। कटहल के बीज पौष्टिक होते हैं। यह वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। 5-6 बीज रात को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट चबाकर खाएं। इसे खाने से भूख बढ़ती है। कई महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान ज्यादा खून बहने की शिकायत होती है। इमली के बीजों को पीसकर उसका पाऊडर बना लें। मासिक धर्म के दौरान पानी के साथ इसका सेवन करने से आपको इस समस्या से निजात मिलेगी। तरबूज के बीजों को छीलकर खाने से वजन बढ़ता है। इसका सेवन आप पानी या दूध के साथ कर सकते हैं। अगर आप वजन कम करने के इच्छुक हैं तो अनार के बीजों का सेवन करें।