इंडिया न्यूज सेंटर, फिरोजपुर: उत्तर रेलवे, फिरोजपुर मंडल के रिटायर 57 कर्मचारियों को समापक देय का भुगतान कर दिया गया। डीआरएम अनुज प्रकाश ने इन 57 कर्मचारियों को समापक देय 13 करोड़ का भुगतान किया। ये सभी कर्मचारी तीस सितंबर को रिटायर हो गए थे। इन कर्मियों में इंजीनियरिंग विभाग से 15, वाणिज्य विभाग से 4, इलेक्ट्रिकल विभाग से 7, यांत्रिक विभाग से 15 व चिकित्सा विभाग के दो रिटायर कर्मचारी शामिल हैं। मंडल रेल प्रबंधक अनुज प्रकाश ने इन रिटायर कर्मियों द्वारा की गई रेल सेवा के प्रति इनका आभार व्यक्त किया। समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार अरोड़ा व कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।