चीनः भारत में अमन शांति चाइना को पसंद नहीं आ रही। चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करके दो बंकरों को बर्बाद कर दिए हैं। ये चीनी सैनिक सिक्किम में घुसपैठ करके भारतीय क्षेत्र में ही जमे हुए हैं, और उन्हें रोकने के लिए भारतीय सुरक्षाबलों ने पिछले 10 दिनों से उनकी घेरेबंदी की है। यही नहीं, चीनी सैनिकों ने कैलाश मान सरोवर यात्रा पर जा रहे दर्शनार्थियों के जत्थे को भी रोक दिया है। चीनी सैनिकों की घुसपैठ सिक्किम-भूटान-तिब्बत सीमा पर डोका ला दर्रे में हुई है। इस जगह पर साल 2008 में भी चीनी सैनिकों ने घुसपैठ करके भारतीय बंकरों को बर्बाद किया था। डोका ला दर्रे इलाके के लालटेन एरिया में चीनियों ने ये दुस्साहसिक कार्रवाई की है। चीनी सैनिकों की ताजी घुसपैठ और सीनाजोरी के बीच शीर्ष अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग भी हुई थी। पर 20 जून को हुई इस फ्लैग मीटिंग के बाद भी तनाव कम नहीं हुआ, जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने चीनियों को रोकने के लिए मानव श्रृंखला बना दी है। कुछ सैनिकों ने चीनियों का वीडियो भी बनाया है।