इंडिया न्यूज सेंटर, लखनऊ। मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी में चल रही कलह के बीच मंगलवार को अमर सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया। यूपी चुनाव को देखते हुए ये जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है। 16 जुलाई को सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनगर्ठन की घोषणा हुई थी। उस समय अमर सिंह को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य जगह दी गई थी। अब कहा जा रहा है कि मुलायम के इस फैसले के बाद अमर का कद सपा में बढ़ गया है। सपा सूत्रों की मानें तो अब तक मुलायम ने आजम और रामगोपाल यादव के विरोध के चलते यह फैसला रोक रखा था। अमर सिंह को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बिठाने के विरोध में अखिलेश यादव भी थे। अमर सिंह को मिलाकर अब 6 लोग राष्ट्रीय महासचिव के पद पर हैं। आजम खान, रामगोपाल यादव, रवि प्रकाश वर्मा, नरेश अग्रवाल, विशंंभर निषाद और सुरेंंद्र नागर के अलावा अब अमर सिंह भी राष्ट्रीय महासचिव हैं।