इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: हर्षवर्धन कपूर और सयामी खेर स्टारर इस फिल्म मिर्जिया का ग्रांड म्यूजिक लॉन्च हुआ। इस फिल्म के लॉन्च पर बॉलीवुड की कई हस्तियां ने शिरकत की। बॉलीवुड की हवा हवाई श्रीदेवी अपने भतीजे हर्षवर्धन को सपोर्ट करने पहुंचीं। इस इवेंट में अनिल-सुनीता, बोनी-श्रीदेवी, संजय-महीप, सोनम कपूर, रिया कपूर और निर्मल कपूर शामिल हुए। अपने बेटे की डेब्यू फिल्म के लॉन्च पर पहुंचे अनिल कपूर कुछ इमोशनल नजर आए। अनिल कपूर ने बताया कि हर्षवर्धन ने जो भी पाया है वह उसकी खुद की मेहनत है। हर्ष को जो भी मिला खुद के बलबूते पर मिला है। स्टार किड होने के बावजूद उसे मैंने यह सब नहीं दिया। फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने उन्हें सपोर्ट किया, फिल्म की बारीकियां सिखाई और आज पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है फिल्म मिर्जिया।