` फूलन देवी के धर्मपुत्र पप्पू निषाद ने दिया कांग्रेस को समर्थन

फूलन देवी के धर्मपुत्र पप्पू निषाद ने दिया कांग्रेस को समर्थन

Phulan Devi's Dharmaputra Pappu Nishad gave support to Congress share via Whatsapp

Phulan Devi's Dharmaputra Pappu Nishad gave support to Congress


कहा, योगी और मोदी ने अतिपिछड़ों पर किया अत्याचार

रिपोर्ट- अशफाक खाँ,

 लखनऊः
अस्सी के दशक तक यूपी और एमपी के बीहड़ों में आतंक का पर्याय रही  महिला डकैत फूलन देवी के राजनीतिक विरासत को सम्हाल रहे फूलन के धर्मपुत्र  ने मौजूदा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को  समर्थन देने का ऐलान किया है ।  फूलन देवी  1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मिर्जापुर से चुनाव लड़ीं और वो सांसद बन गईं। साल 2001 में शेर सिंह राणा नाम के एक शख्स ने फूलन देवी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। फूलन देवी के राजनीतिक विरासत को लेकर संघर्ष कर रहे उनके धर्मपुत्र पप्पू निषाद  ने लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों एवं कांग्रेस के सहयोगी दलों के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने संगठन के तमाम पदाधिकारियों के साथ  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बिना शर्त समर्थन का पत्र प्रदेश कांग्रेस के विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी  वीरेन्द्र मदान को सौंपा। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा0 उमाशंकर पाण्डेय ने बताया कि इस मौके पर फूलन देवी जनजागरण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू भईया निषाद के साथ राष्ट्रीय प्रमुख सचिव  प्रमोद कुमार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष उ0प्र0  रामकृपाल निषाद, बुन्देलखण्ड के अध्यक्ष  बाबू भाई रायकवार, मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर  रामधनी निषाद, कानपुर मण्डल अध्यक्ष  रामचन्द्र कश्यप एवं लखनऊ के मण्डल अध्यक्ष  राजू कश्यप, जिलाध्यक्ष गोरखपुर डा0 मोहन निषाद, जिलाध्यक्ष कुशीनगर  धर्मेन्द्र निषाद, कन्नौज के अध्यक्ष  सुबाष कश्यप, लखनऊ के अध्यक्ष  शिवम कश्यप, बाराबंकी के अध्यक्ष  महेश कुमार कश्यप, देवरिया के अध्यक्ष  संतोष निषाद,  रामनगीना निषाद,  रामप्रवेश निषाद,  शिब्बन निषाद,  राजेन्द्र साहनी,  संजीव कुमार कश्यप, प्रदेश सचिव  राजेन्द्र यादव(रसल),  राहुल कश्यप आदि तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। समर्थन पत्र सौंपने के बाद फूलन देवी के धर्मपुत्र  पप्पू  निषाद ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग मोदी और योगी के शासन में सुरक्षित नहीं है। देश और प्रदेश में यदि सबसे ज्यादा किसी का उत्पीड़न हुआ है तो वह अतिपिछड़े वर्ग का हुआ है। पप्पू निषाद ने कहा कि आज राहुल गाँधी और प्रियंका जी के नेतृत्व में निषाद, मछुआरा, बिन्द, मल्लाह, केवट, बाथम, तुरहा, रायकवार, मांझी, मझवार आदि सभी 17 उपजातियां उ0प्र0 में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में पूरी तरह लामबन्द होकर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए संकल्पित है।

Phulan Devi's Dharmaputra Pappu Nishad gave support to Congress

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post