` फोर्ब्स सेलेब्रिटी लिस्ट में सलमान टॉप पर, विराट सबसे फेमस

फोर्ब्स सेलेब्रिटी लिस्ट में सलमान टॉप पर, विराट सबसे फेमस

Tops Forbes celebrity list Khan, Virat Most Famous share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: फोर्ब्स ने भारत के टॉप 100 सेलेब्स की एक सूची जारी की है जिसमें सलमान खान टॉप पर हैं। लिस्ट में शाहरुख खान दूसरे नंबर पर हैं। यह रैंकिंग दो चीजों कमाई और प्रसिद्धि पर आधारित है। इसके लिए 1 अक्टूबर 2015 से 30 सितंबर 2016 तक की अवधि को ध्यान में रखा गया है। सलमान प्रसिद्धि के मामले में दूसरे नंबर पर हैं जबकि शाहरुख तीसरे नंबर पर रहे। सबसे फेमस सेलेब्रिटी विराट कोहली रहे, लेकिन कमाई के मामले में 270.33 करोड़ रुपए के साथ सलमान सबसे आगे निकल गए। शाहरुख की कमाई 221.75 करोड़ रुपए आंकी गई है, जबकि विराट की कमाई 134.44 करोड़ रुपए आंकी गई है। महिलाओं के मामले में दीपिका पादुकोण प्रियंका चोपड़ा से आगे निकल गई हैं। जहां दीपिका छठे नंबर हैं वहीं प्रियंका उनके दो स्थान नीचे हैं। अक्की यानी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार चौथे नंबर पर हैं और क्रिकेट के माही महेंद्र सिंह धोनी पांचवें नंबर पर हैं।

Tops Forbes celebrity list Khan, Virat Most Famous

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






Latest post