` फ्लाप हुई 'ट्यूबलाइट', क्राइसिस में डिस्ट्रीब्यूटर्स,पड़े सलमान के पीछे पड़े

फ्लाप हुई 'ट्यूबलाइट', क्राइसिस में डिस्ट्रीब्यूटर्स,पड़े सलमान के पीछे पड़े

Flopped 'tube light', distraught distributors lying behind in the crisis share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर। सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' फ्लॉप क्या हुई डिस्ट्रीब्यूटर तो उनके पीछे ही पड़ गए हैं। कई दिन से खबरें आ रही हैं कि डिस्‍ट्रीब्यूटर सलमान से पैसे मांग रहे हैं। आज सलमान खान अपने घर पर डिस्ट्रीब्यूटर से मिलने वाले हैं। ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने से डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी नुकसान हुआ है। आज 4 बजे सलमान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में डिस्ट्रीब्यूटर से मिलेंगे। देश के कई शहरों से डिस्ट्रीब्यूटर मुंबई पहुंचे हैं।
ये सभी डिस्ट्रीब्यूटर नरेंद्र हीरावत से भी मिलेंगे। नरेंद्र ने ही इन डिस्ट्रीब्यूटर को फिल्म बेची थी। ट्यूबलाइट अपने बजट का 50 पर्सेंट भी नहीं निकाल पाई है। नरेंद्र खुद भी फाइनेंशियल क्राइसिस झेल रहे हैं। इसलिए उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर्स से सलमान से मिलने के लिए कहा है। अब देखना ये है कि सलमान खान डिस्ट्रीब्यूटर्स को कितने पैसे देते हैं। खबरों की मानें तो सलमान अपने पास से डिस्ट्रीब्यूटर्स को 30 फीसदी नुकसान की भरपाई कर देंगे। पहले भी सलमान के साथ ऐसा हो चुका है। तब भी सलमान ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे दिए थे।

Flopped 'tube light', distraught distributors lying behind in the crisis

OJSS Best website company in jalandhar
Source: indianews centre

Leave a comment






11

Latest post