इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: सुर्खियों में रहने वाली विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। आए दिन कभी इनके ब्रेकअप तो कभी पैचअप के चलते अब ये जोड़ी जनरल नॉलेज का प्रश्न बन गई है। ये सवाल बच्चों की जनरल नॉलेज जांचने के लिए प्रश्नपत्र तक में दिया जा रहा है। दरअसल महाराष्ट्र के भिवंडी में चाचा नेहरू हिंदी हाई स्कूल में बच्चों को फिजिकल ट्रेनिंग (पीटी) एग्जाम में रिक्त स्थान कॉलम में यह प्रश्न पूछा गया और इस प्रश्न के तीन जवाब भी दिए गए थे, जिनमें से सही उत्तर चुनकर बच्चों को रिक्त स्थान में भरना था। यह प्रश्नपत्र कक्षा 9 के छात्रों के लिए सेट किया गया था। 13 अक्टूबर को लिए गए इस पेपर में रिक्त स्थान का अंतिम प्रश्न था- विराट कोहली की गर्लफ्रेंड का नाम.......है (प्रियंका, अनुष्का, दीपिका)। इस प्रश्नपत्र में ज्यादातर सवाल क्रिकेट से जुड़े थे केवल यही एक प्रश्न विराट की पर्सनल लाइफ से जुड़ा पूछा गया था।