हिंदु संघटनों की प्रशासन को चेतावनी फिल्म रिलीज हुई तो होगा आंदोलन
सुमेश शर्मा,जालंधरः आज हिंदु सघंटनों की ओर फिल्म बहन होगी तेरी के खिलाप डिवीजन नंबर पांच में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एफआईआर नंबर 74 में 6 लोग नामजद है जिसमें से आज तक कोई गिरफ्तारी नही हुई है। हमारी प्रशासन से यह मांग है कि दोषी व्यक्तियों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार किया जाए और फिल्म 2-6-2017 को सिनेमा घर मे न लगाई जाए करोड़ो हिन्दुओ की भावनाओ को जो ठेस पहुंची है वो बर्दास्त नही की जाएगी अगर 7 दिन में कोई कार्यवाही नही की गई तो सभी हिन्दू संघठन मिल के आगे की रणनीति तैयार करेगे। जिसमे ईशान्त शर्मा श्री हिन्दू तखत और आल इंडिया हिन्दू स्टूडेंट फ़ेडरेशन के पंजाब उप प्रमुख ,आशीष अरोरा शिव सेना पंजाब सचिव ,संजीव पराशर विश्व हिंदू परिषद युवा शक्ति मंच पंजाब प्रमुख ,यश प्लवान जी एन्टी करेप्शन से ,रोहित जोशी जिला प्रमुख शिव सेना ,विपन लूथरा महावीर दल से तिलक राज कपूर ,राजन आदि उपस्थित रहे