चटगांव: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार होने की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। दीवाली पर हिंदुओं के घरोंलपर अत्याचार थमने की बजाय बढ़ते चले जा रहे हैं। बांग्लादेश मीडिया के हवाले से खबर है कि चटगांव में दीवाली के दिन करीब 15 मंदिरों और हिंदुओं के घरों में तोडफ़ोड़ की गई। बताया जाता है कि इस दौरान हिंदुओं के परिवारों के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। हमलावरों की संख्या काफी अधिक थी और उन्होंने हथियार पकड़े हुए थे। इस मामले में बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।